प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए योगदान देने की जरूरत : प्रो. सोमनाथ।

प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए योगदान देने की जरूरत : प्रो. सोमनाथ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुवि में एनवायरमेंट यूथ फोरम 2021 के अन्तर्गत पर्यावरण चेतना पर समूह वार्तालाप का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनवायरमेंट यूथ फोरम 2021 के अन्तर्गत पर्यावरण चेतना पर समूह वार्तालाप का आयोजन किया गया जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने स्तर पर पर्यावरण सरंक्षण के लिए योगदान देना चाहिए।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आयोजको को बधाई दी। इसी संदर्भ में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को जीरो वेस्ट कैम्पस बनाने पर विचार दिया। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम विश्व युवा दिवस, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती व गणतंत्र दिवस का समायोजन है और इस कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थियों में वह भविष्य के इको कमांडर देख रहे हैं।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने एनवायरमेंट यूथ फोरम 2021 कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवदेना को जागरूक करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आयोजक सदस्यों डॉ. संगीता, डॉ. सिम्मी, डॉ. पूजा, डॉ. मनीषा व डॉ. रमेश के अथक प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम मेंं इंस्ट्टियूट आफ लॉ की बीएएलएलबी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रतीक्षा ने प्रथम, कैमिस्ट्री विभाग की छात्रा तमन्ना ने दूसरा और पर्यावरण संस्थान की छात्रा आयना चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। गवर्नमेंट पीजी कालेज, कालका की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हार्दिका खोसला को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्थान में शिक्षण एवं शोध की अपार सम्भावनाएं : कुलपति।

Tue Jan 19 , 2021
संस्थान में शिक्षण एवं शोध की अपार सम्भावनाएं : कुलपति। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 आईआईएचएस एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ। कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- समय की मांग के अनुकूल शिक्षण एवं विभिन्न क्षेत्रों […]

You May Like

advertisement