स्वच्छता को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए : प्रो. संजीव शर्मा

स्वच्छता को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए : प्रो. संजीव शर्मा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

केयू के कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

कुरुक्षेत्र, 1 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक तारीख एक घंटा के तहत रविवार 1 अक्टूबर को प्रातः 10.00 से 11.00 बजे के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के कई स्थलों जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय, यूनिवर्सिटी मार्केट, वाल्मीकि चौक से लेकर ब्रहमसरोवर के मुख्य द्वार तक, अर्जुन चौक से लेकर ब्रहमसरोवर के मुख्य द्वार तक एवं ब्रह्मसरोवर पर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें भारी संख्या में कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों (200 से भी अधिक लड़के व लड़कियों) नें इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर शुचिस्मिता, छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम समन्यवक, यूथ रेड क्रॉस और डॉ. आनंद, कार्यक्रम समन्यवक, एनएसएस द्वारा किया गया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर संजीव शर्मा ने मुख्य अथिति के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान मनाने को लेकर एक अक्टूबर को सुबह दस बजे एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान हेतु स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई है। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।
इस मौके पर कुंटिया प्रधान राजवंत कौर ने अपने कर्मचारी साथियों के साथ बढ-चढ़ कर भाग लिया। कुरुक्षेत्र डेवेलपमेंट् बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का अभिनंदन किया।
इस अभियान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस डिप्टी प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉ. नीरज बातिश, सेनिटेशन इंचार्ज डॉ. कुलदीप सिंह, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुनील ढुल, कुटा सचिव डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. राजकमल, डॉ. मनीषा संधु, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, यूथ रेड क्रॉस फील्ड कोर्डिनेटर डॉ. संतोष कुमार सहित कई अन्य अध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी सहित एनएसएस एवं यूथ रेड क्रॉस के बहुत सारे स्वयंसेवक शामिल रहे।
स्वच्छता जीवन के लिए अत्यंत जरूरी : डॉ. सुखविंदर सिंह।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत एक तारीख को एक घंटा लगाकर स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल परिसर के आसपास सफाई की। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हमें अपने आसपास का परिसर साफ व स्वच्छ रखे। अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ व साफ रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जब हम स्वच्छ रहेंगे, तभी हम स्वस्थ रहेंगे और हम अपने संस्थान के लिए अच्छे ढंग से कार्य कर पाएंगे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हायुसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट्स में सरकार पत्रकारो के लिए आरक्षण की सुविधा दे-मीडिया वेल बींग एसोसिएशन

Sun Oct 1 , 2023
हायुसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट्स में सरकार पत्रकारो के लिए आरक्षण की सुविधा दे-मीडिया वेल बींग एसोसिएशन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। किसी पत्रकार की मृत्यु पर उसकी पत्नी को भी पेंशन देने की व्यवस्था करने की मांग। चंडीगढ़ : एम डब्ल्यु बी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय […]

You May Like

Breaking News

advertisement