लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी को डालनी चाहिए मतदान की आहुति : डा. ए.सी. नागपाल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान डा. अमीर चंद नागपाल ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान आहुति जैसा है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने-अपने हिस्से की आहुतियां डालनी चाहिए। जब सभी की भागीदारी होगी तभी महायज्ञ सफल होगा और विकास को सही दिशा मिलेगी। नागपाल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के बाहर मतदान बारे लोगों को जागरूक करते हुए डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों को पहचानते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कदम उठाना चाहिए। इससे लोकतंत्र भी कायम रहेगा। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि मतदान करना समाज हित में है। शत-प्रतिशत मतदान से ही देश और समाज का हित होगा। यदि हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं तो इससे अपने को ही हानि पहुंचाएंगे। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र द्वारा शहर भर में मतदान के लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के मुख्य स्थानों पर फ्लेक्स लगाए जाएंगे। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करते समय निष्पक्ष रहना चाहिए और सिर्फ देशहित में विचार करते हुए अपना वोट देना चाहिए। नहीं तो बाद में हमें ही पछताना पड़ेगा। यही सलाह दूसरों को भी देना चाहिए।
मतदाताओं को जागरूक करते सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान डा. अमीर चंद नागपाल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललित बतरा ने चौपाल का किया शिलान्यास

Tue May 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं हरियाणवी संस्कृति संग्रहालय में प्राचीन वस्तुओं का सहयोग करने वाले लोगों को भी किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 6 मई : प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में आयोजित प्रेरणा संस्था के 33 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चौपाल का शिलान्यास किया गया। इस अवसर […]

You May Like

advertisement