हर किसी को शपथ लेना होगी कि हम भी लगाएंगे एक पेड़ मांँ के नाम: मीनू रस्तोगी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : संभल ,भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्यों ने “एक वृक्ष मां के नाम” लगाने का संकल्प लेकर वृक्षारोपण सप्ताह की शुरुआत बड़े उत्साह और उमंग के साथ की। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन 200 पौधे लगाए जाएंगे।
सम्भल चंदौसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महिला मंच की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीनू रस्तोगी ने कहा कि “भारत माता की पुकार, पर्यावरण बने शानदार” को अंगीकार करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति का प्रत्येक सदस्य एक वृक्ष अपनी मांँ के नाम लगाकर उसकी सुरक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेगा। उन्होंने कहा कि समिति न केवल समाज को इसके लिए जागरूक करेगी, बल्कि उन्हें पौधे सौंपकर अपनी मां को समर्पित एक वृक्ष लगाने का आग्रह भी करेगी। इसी संकल्प के साथ सप्ताह पर्यंत सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन 200 पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर वेद प्रकाश चाहल ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। हर्षित शर्मा ने बताया कि वृक्ष और मनुष्य एक-दूसरे परस्पर निर्भर हैं। राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश की जनसंख्या बढ़ रही है, उसी अनुपात में हम सभी को वृक्षारोपण भी बढ़ाना होगा।
अरविंद शंकर शुक्ला, श्रेय अग्रवाल, सुमन कुमार वर्मा, उमेश सैनी, सत्यवीर सिंह, दुर्वेश सैनी, भरत मिश्रा, मान्यता वर्मा, अंशिका सैनी सहित अनेक सदस्यों ने अपने हाथ में पौधा लेकर अपनी मांँ की स्मृति में अथवा उन्हें समर्पित पौधा रोपण करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष से करी मुलाकात

Sun Jul 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी सपा जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मीरगंज अध्यक्ष से मुलाकात कर उनकी खैरियत पूछी। जानकारी के अनुसार आज 12 जुलाई रविवार को श्याम लगभग 6:30 बजे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष समीम […]

You May Like

Breaking News

advertisement