फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में हुई पूर्व सैनिकों की मीटिंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में गत दिवस को फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के सभी मिलिट्री आर्मी ऑफिसर्स एवं जवानों की मीटिंग की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने पूर्व सैनिकों का वेलकम कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद थाना प्रभारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में एवं कस्बा और आसपास के क्षेत्र में शांति बनाए रखने और क्राइम कंट्रोल करने के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने सभी फौजी भाइयों को गणतंत्र दिवस पर आने का निमंत्रण दिया। मीटिंग में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आर के भारद्वाज, अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, हवलदार तुलाराम, हर्षवर्धन सिंह, गंगाराम मौर्य, सुंदरलाल, हरी राज सिंह, भूपराम मौर्य आदि लोग मीटिंग में सम्मिलित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रखर सामाजिक सेवा समिति ने कराया समरसता भोज का आयोजन

Tue Jan 21 , 2025
प्रखर सामाजिक सेवा समिति ne कराया समरसता भोज का आयोजन रिपोर्ट नीतीश जायसवाल सगड़ी आजमगढ़ प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने 500 घरों से भिक्षा लेकर कराया समरसता सहभोज का किया आयोजनजिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी […]

You May Like

advertisement