कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर के लिए विद्यार्थियों की ली गई परीक्षा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा ली गयी। इस परीक्षा में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए 24 व छात्राओं के लिए 14 स्थान रिक्त थे। राष्ट्रीय कैडेट कोर में चयन के लिए प्रक्रिया करने के लिए 10 हरियाणा बटालियन से 6 अधिकारियों ने उन छात्रों का चयन किया जो सेना में अफसर बन सकते है। इसके लिए पहले सभी प्रतिभागियों की दौड़ की परीक्षा ली गयी और उसके बाद उनके स्वास्थ्य की परीक्षा और लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा का मूल्यांकन करने के पश्चात् अंतिम सूची निर्धारित की जाएगी।
विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने बताया की राष्ट्रीय कैडेट कोर विद्यार्थियों को अनेक अवसर प्रदान करता है। भारतीय सैन्य एकेडमी देहरादून में राष्ट्रीय कैडेट कोर के ‘सी’ सर्टिफिकेट वाले कैडेट्स के लिए 100 सीट रक्षित हैं और ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में 64 सीट आरक्षित है। इसके अलावा राज्य सरकार की नौकरियों में भी ‘सी’ सर्टिफिकेट धारकों को अनेकों सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जाती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,उपनल कर्मचारियों को लेकर आया बड़ा फैसला!

Tue Oct 12 , 2021
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई है,जिसमें उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि […]

You May Like

advertisement