आबकारी विभाग की लगातार छापेमारी से मचा हड़कंप

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत


आबकारी विभाग की लगातार छापेमारी से मचा हड़कंप

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली महोदय के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के परिवेक्षण में क्षेत्र – 1 सदर आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र-4सलोन आबकारी निरीक्षक और क्षेत्र-6 ऊंचाहार आबकारी निरीक्षक द्वारा सदर,सलोन और ऊंचाहार तहसील के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी ।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 मय हमराहियान की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत तुलसी का पूर्वा,बढ़ईन का पूर्वा,सलोन आबकारी निरीक्षक द्वारा गोसाईं का पुरवा, ठकुराइन का पुरवा और अहल एवं ऊंचाहार आबकारी निरीक्षक द्वारा गूलहरिया और नया पुरवा भीटा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 57 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 310 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाभी ने लगाया फंदा, सात घंटे बाद देवर ने भी दी जान, एक ही कमरे में दो मौतों से सनसनी

Fri Jul 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोकनगर में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पहले सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी और शाम होते-होते उसका देवर भी उसी कमरे में, उसी पंखे से झूल गया। घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। […]

You May Like

advertisement