आबकारी विभाग की अवैध शराब भण्डारण पर कार्यवाही

अवैध 07 बल्क महुआ शराब एवं 45 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

बलरामपुर, 19 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के पुलिस थाना राजपुर में 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि ग्राम दुप्पी निवासी सुकूल चंद के पास से 07 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब व 45 किलाग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नन्हे कानों तक पहुंची खुशियों की दस्तक

Fri Jun 19 , 2026
मुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़ बलरामपुर, 19 जून 2026/ शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रही हैं। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना एवं राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement