हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के कार्यकारिणी चुनाव हुए सम्पन्न

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के कार्यकारिणी चुनाव हुए सम्पन्न।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 21 दिसंबर : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। इन चुनावों में बाबा कर्मजीत सिंह को सर्वसम्मति से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान चुना गया है। यह चुनाव प्रक्रिया लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त शांतनु शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुई।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय के सभागार में हुआ। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि बाबा कर्मजीत सिंह यमुनानगर को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) का प्रधान चुना गया है। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह को सीनियर उपप्रधान, बाबा गुरमीत सिंह को जूनियर उपप्रधान, गुरविंद्र सिंह धमीजा को महासचिव, मोहनजीत सिंह पानीपत को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 6 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जिसमें बीबी रविंद्र कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनिया माजरा, गुरबख्श सिंह यमुनानगर, रमणीक सिंह मान, जगसीर सिंह व विनर सिंह शामिल है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के सभी सदस्यों भूपेंद्र सिंह बिंद्रा, सुदर्शन सिंह सहगल, तलविंद्र पाल सिंह, विनर सिंह, सुदर्शन सिंह गावरी, राणा कौर भट्टïी, बलदेव सिंह खालसा, सुख सागर सिंह, परमिंद्र कौर, अंग्रेज सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, साहिब सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, गुरविंद्र सिंह धमीजा, दीदार सिंह नलवी, जसवंत सिंह, बीबी रविंद्र कौर अजराना, तेजेंद्र सिंह, जीएस मलिक, रमणीक सिंह मान, सुजिंद्र सिंह, मलकीत सिंह, मोहनजीत सिंह, हरभजन सिंह, बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, बाबा गुरमीत सिंह, जगसीर सिंह, मल्क सिंह, परमजीत सिंह, प्रकाश सिंह, बाबा कर्मजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंद्र सिंह ने छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) के संविधान के अनुसार शपथ ली है। यह शपथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) कमेटी के चुनाव आयुक्त आईएएस अधिकारी मणीराम शर्मा ने दिलवाई। इससे पहले सभी सदस्यों ने गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका और अरदास में शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्दी के बढ़ते ही जरूरतमंदों के सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे

Thu Dec 22 , 2022
सर्दी के बढ़ते ही जरूरतमंदों के सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सैक्टर 5 पार्क तथा स्लम एरिया में बांटे गए गर्म कपड़े एवं जूते। कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर : सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ समाजसेवी संस्थाएं एवं लोग भी सहयोग […]

You May Like

Breaking News

advertisement