श्री जयराम योग आश्रम के लोकार्पण साथ जयराम संस्थाओं का विस्तार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा होगा श्री जयराम योग आश्रम का लोकार्पण।

कुरुक्षेत्र, 24 जून :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में शिक्षा, गौ सेवा, संस्कृत, चिकित्सा, अध्यात्म, तकनीकी इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में देश के विभिन्न राज्यों में संस्थान संचालित हैं। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि संस्थाओं का विस्तार करते हुए अब समाज को योग से जोड़ने के लिए श्री जयराम योग आश्रम का निर्माण किया गया है। सभी सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित भव्य श्री जयराम योग आश्रम का 11 जुलाई को लोकार्पण होगा। सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के अनुसार सम्पूर्ण विश्व में ऋषिकेश योगनगरी के रूप में सुप्रतिष्ठित है। देश विदेश से योग शिक्षा लेने के लिए एवं योगमय जीवन जीने के लिए ऋषिकेश में जिज्ञासुओं का आगमन होता है। ऋषिकेश का वातावरण एवं परिवेश योग विद्या के लिए अत्यंत अनुकूल है। सिंगला ने बताया कि योगमय वातावरण को देखते हुए ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर मां भगवती गंगा के पावन तट पर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण के लिए सतत समर्पित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी द्वारा योग आश्रम का अभिनव प्रकल्प संचालित होने जा रहा है। सिंगला ने बताया कि श्री जयराम योग आश्रम का लोकार्पण संत महापुरुषों के सान्निध्य में 11 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मा. तीरथ सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं आर. एल. जी. ग्रुप के चेयरमैन राम लाल गोयल विशेष सम्मानित अतिथि होंगे।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास संस्था और रोटी बैंक का कोरोना को पराजित करने के प्रयास सराहनीय : रेणु राघव

Thu Jun 24 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 150 से अधिक लोगों को लगाया कोरोना को पराजित करने का टीका। कुरुक्षेत्र :- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रयास संस्था और रोटी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में कोविड को पराजित करने के लिए टीकाकरण कराया गया। यह कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement