नीला, लाल और हरे रंग के डस्टबीन के प्रयोग के बारे में बताया।

नीला, लाल और हरे रंग के डस्टबीन के प्रयोग के बारे में बताया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

हिसार :- स्वच्छ हवा हमारा अधिकार ग्रुप एवं नगर निगम हिसार के सहयोग हेतु ग्रुप सदस्यों द्वारा अपने मिशन स्वच्छ भारत-स्वच्छ नगर हो हमारा के तहत सेक्टर 16-17 स्थित त्रिवेणी पार्क में प्रधान जितेन्द्र श्योराण की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी मेयर जयवीर गुजर्र बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
राष्ट्र क्लीन, एयर स्वच्छता अभियान को लेकर उपस्थित सेक्टरवासियों को संबोधित कतरे हुए जयवीर गुर्जर ने हका कि हमें अपने घरों के गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबीन में रखना चाहिए व अलग-अलग कचरा गाड़ी में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने घरों के बाहर भी स्वच्छता का ध्यान रखें तो हमारा नगर बिल्कुल साफ हो जाए। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने सेक्टरवासियों को नीला, लाल और हरे रंग के डस्टबीन के प्रयोग के बारे में भी बताया। साथ ही कचरे से घर पर किस प्रकार से खाद तैयार की जाती है, उसके बारे में भी अवगत करवाया गया। ग्रुप सदस्यों ने बताया कि अभियान को लेकर हर वर्ड व नगरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सेक्टर 13 के प्रधान अमर लाल, पी.एल.ए. के प्रधान सतपाल ठाकुर, सेक्टर 35 के प्रधान मास्टर राजेन्द्र सैनी, भूप सिंह, वजीर सिंह, शिवराज, संजय सेहरा, अशोक सेठी, विमुल गुप्ता, लाईफ फाउंडेशन की (समाज सेवी)साधिका अरोड़ा, सोनिका कौशिक, पूनम ग्रेवाल, रेनू ठाकुर, रिधी, रूद्र, शिवांशी, लक्ष्य आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने पहुंचे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गर्ग।

Mon Feb 22 , 2021
जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने पहुंचे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गर्ग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 समाज सेवा ही मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी सेवा है : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी। कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी :- देश के विभिन्न राज्यों में […]

You May Like

advertisement