सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले, तत्काल दी गई बैटरी चलित ट्रायसाईकिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा चारामा निवासी दो दिव्यांगजनों 61 वर्षीय लछिन्दर साहू और 39 वर्षीय पूरन चंदेली को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया गया। दोनों दिव्यांगों ने ट्रायसाईकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें आज ट्रायसाईकिल प्रदान की गई। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे, उन्हांने कहा कि अपनी दिनचर्या में आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, ट्राईसाईकिल मिलने से उन्हें रोजगार मेला, परिवारिक कार्यक्रम में जाने में सहुलियत होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा और ज्ञान को नई उड़ानः धमतरी में बनेगा अत्याधुनिक 500 सीटर नालंदा परिसर

Fri Feb 6 , 2026
युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आधार धमतरी, 06 फरवरी 2026/ धमतरी जिले के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं ज्ञान आधारित विकास को नई ऊँचाई प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिले को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। नगर के प्रतिष्ठित नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग […]

You May Like

advertisement