छात्रों के समुचित संसाधन के साथ परीक्षा की सुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता-कुलपति

सुविवि व संबद्ध महाविद्यालयों की सम-सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से ,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने आज जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के प्रांगण में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सम-सेमेस्टर-2026 की परीक्षाएं 21 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं। प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार मौर्य शिवली पीजी कॉलेज आजमगढ़ के प्राचार्य प्रो. अफसर अली एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. खालिद जी उपस्थित थे ।
विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रेस को संबोधित करने के पूर्व कुलपति जी के शिवली आगमन पर प्राचार्य जी ने पुष्प गुच्छ देकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया को संबोधित करते हुए कुलपति जी ने कहा कि आज की प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य 21 अप्रैल से होने वाली विश्वविद्यालय एवं सभी संबंधित महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाबत आपके माध्यम से परीक्षार्थियों को अवगत कराना है की परीक्षा को लेकर तनाव न पालें, क्योंकि परीक्षा शैक्षणिक कार्य के सतत प्रक्रिया का अंग है। इसलिए परीक्षा बोझिल मन से न दें। स्वस्थ मस्तिष्क के साथ परीक्षा हाल में बैठे एवं बिना दबाव के परीक्षा दें। कुलपति जी ने कहा की परीक्षा तीन पारियों में होगी पहली पाली में द्वितीय सेमेस्टर, दूसरी पाली में चतुर्थ सेमेस्टर एवं तीसरी पाली में छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी है। विशेष परिस्थितियों में इसमें आंशिक परिवर्तन संभव है। छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा समय सारणी का निर्धारण करते समय परीक्षार्थियों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। महाविद्यालय को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गर्मी को देखते हुए शीतल जल एवं बिजली का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। छात्रों के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाया जाए जहां छात्र अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर प्रो0 सादिक, डॉ. ज़ुबैर, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. जयप्रकाश, मुख्य अनुशासन अधिकारी, महाविद्यालय के कई प्राध्यापकगणों के साथ-साथ भारी संख्या में मीडिया बन्धुओं की उपस्थिति रही ।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मोबाइल नंबर 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CMO की तत्परता से घायल शिक्षक को समय पर मिला इलाज, एम्बुलेंस से भेजवाया अस्पताल

Sun Apr 19 , 2026
अस्पताल की केस शीट के अनुसार घायल की पहचान श्री ओमप्रकाश यादव (62 वर्ष) निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। उन्हें 18 अप्रैल 2026 को शाम 4:03 बजे भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार मामला सड़क दुर्घटना (आरटीए) का है, जिसमें मरीज के शरीर में कई स्थानों पर […]

You May Like

advertisement