उप संचालक कृषि के द्वारा किसानों को उचित मूल्य यूरिया खाद उपलब्ध कराया गया, किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने कर्मचारियों की लगी ड्यूटी, 12 वीं की राजनीति, रसायन, लेखाशास्त्र और क्राफ्ट की परीक्षा संपन्न

जांजगीर-चाम्पा, 25 मार्च, 2022/ उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एन. के. भारद्वाज एवं सहायक संचालक कृषि आर. एन. गांगे एवं संयुक्त टीम के द्वारा जिले में किसानों के लगाये गये विभिन्न प्रकार के रबी फसलों जैसे गेहूँ, उड़द, मूंग, मक्का एवं धान फसलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों के द्वारा यूरिया खाद नहीं मिलने की सामस्या से अवगत कराया गया। उप संचालक कृषि के द्वारा तत्काल किसानों की समस्या पर संज्ञान में लेते हुए जिले के नजदीकी उर्वरक विक्रेता मेसर्स राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, ग्राम मुनुंद के खाद भण्डारण गृह से निर्धारित मूल्य 266 रूपये की दर से नियमानुसार आधार कार्ड एवं पी ओ एस मशीन में अंगूठा लगवाकर किसानों की जरूरत के अनुरूप खाद उपलब्ध कराया गया।
सही समय में किसानों को यूरिया खाद की प्राप्ति हुई।जिससे किसान अपने खेतों में लगाये गये फसलों में सही समय पर खाद का उपयोग करेंगे और उत्पादन में वृद्धि होगी। यूरिया खाद उचित मूल्य में मिलने पर किसानों में हर्ष का माहौल है। उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा के द्वारा किसानों को खाद की उचित मात्रा में उपयोग करने का सलाह दी गई। उपसंचालक कृषि ने बताया कि कृषि विभाग के अधीनस्थ कर्मचारी कृषि विकास अधिकारी श्री एन. के. अजगले को मेसर्स राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ग्राम मुकुंद के खाद भण्डार गृह में किसानों को शासन के निर्धारित दर पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने ड्यूटी लगाई गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजीविका मिशन के तहत ऋण वितरण का शतप्रतिशत लक्ष्य 31मार्च तक प्राप्त करें- कलेक्टर

Fri Mar 25 , 2022
जांजगीर चांपा, 25 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 31 मार्च तक शत प्रतिशत ऋण वितरण का लक्ष्य हासिल किया जाय। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री पुनर्वीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्ताशय के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement