![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220713-WA0021-1024x681.jpg)
फिरोजपुर 13 जुलाई, 2022 कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता
उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय फिरोजपुर में महिला रेल कर्मियों एवं रेल कर्मियों के परिवार हेतु सामान्य चिकित्सा जांच परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के द्वारा किया गया। शिविर में आयोजित सामान्य चिकित्सा जांच परीक्षण में नियमित रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जाँच की गई। महिलाओं की व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या एवं अन्य सामान्य बीमारी हेतु विशेषज्ञों द्वारा जांच एवं परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। डॉ. कमल कुमार, सर्जन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर हेतु स्वनिरिक्षण एवं जांच हेतु एक वार्ता का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. शिवानी तथा डॉ. दिनेश पाठक द्वारा किया गया। इस शिविर में 50 महिलाओं ने जांच कराई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा किरण, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती चारू सिंह एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थी।