बीमारी से नहीं, खर्च से टूटता है परिवार : स्वास्थ्य बीमा है समाधान : कपिल देव कौशिक

कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी)13 जनवरी : लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक की उपस्थिति में मेरा बीमा, सेक्टर-17, कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंश्योरेंस सेक्टर के प्रख्यात विशेषज्ञ कपिल देव कौशिक ने अपने विचार साझा किए।
कपिल देव कौशिक ने सरल और प्रभावशाली शब्दों में कहा कि आज के समय में बीमा केवल एक वित्तीय विकल्प नहीं है, बल्कि एक अभेद्य सुरक्षा कवच है, जो हमें अनिश्चित भविष्य से बचाता है और हमारे परिवार को आर्थिक संकट से सुरक्षित रखता है। उन्होंने बताया कि हेल्थ इंश्योरेंस केवल इलाज का साधन नहीं, बल्कि हमारे अपनों की खुशी, सम्मान और सुरक्षा का सबसे बड़ा प्रहरी है। गोष्ठी के दौरान कई श्रोताओं ने अपनी व्यक्तिगत कठिनाइयों और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को साझा किया। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का समाधान किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि सही समय पर लिया गया निर्णय भविष्य को सुरक्षित बना सकता है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी से एक महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा –
“बीमा केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं है,यह आपके अपनों के भविष्य का एक वचन है। इसे अपनाकर आप न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज की भी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। जागरूक बनें, सुरक्षित बनें।”
यह गोष्ठी न केवल जानकारी का स्रोत बनी, बल्कि एक स्थायी संदेश भी छोड़ गई कि – “स्वास्थ्य और सुरक्षा के बीच एक सेतु है, और वह सेतु है बीमा।”
इस अवसर पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्टार हेल्थ एरिया मैनेजर दीपाकर सूद,जगदीश चौहान, देवेंद्र लालर, बलवीर सिंह, रमन डांडा, दीपाकर गोयल, हिमांशु बंसल, विनोद सूद, उपासना, ज्योति, प्रमोद कुमार,नरेश कुमार, राजेश बंसल,केवल कुमार, जय भगवान, पंकज, विकास, रजनीश,सुरेश शर्मा, मुकेश शर्मा,कपिल मित्तल,जिमी, सुरेश पाल, गुरमीत सिंह,वीरेंद्र कुमार जिरबाड़ी,राजेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुराने तिरंगों को एकत्रित कर नए स्वरूप में बदला जाएगा : नवीन जिन्दल

Tue Jan 13 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल ने किया राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 का शुभारंभ।पुराने तिरंगों को गरिमापूर्ण ढंग से नया स्वरूप देने की अनूठी पहल, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से शुरू होकर देशभर में चलेगा अभियान कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 13 जनवरी : सांसद एवं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल की […]

You May Like

Breaking News

advertisement