शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रेल तक देश,प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे

जांजगीर चांपा,08 अप्रैल,2022/ राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता और राम वन गमन परिपथ के कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर शिवरीनारायण में 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ और देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
राम वन गमन पर्यटन परिपथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 8 अप्रेल को दोपहर 12.00 बजे से 5.45 बजे मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, सायं 6.00 बजे छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला पद्मश्री ममता चंद्राकर की प्रस्तुति।
9 अप्रैल को दोपहर 12.00 से शाम 5.45 बजे मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़, सायं 6.00से 6.30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति, सायं 6.45 बजे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की प्रस्तुति।
10 अप्रैल को दोपहर 12.00 बजे से 2.30 बजे तक मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, दोपहर 3.00 बजे, जस गीत सम्राट दिलीप षडंगी की प्रस्तुति, सायं 6.00 बजे मानस गायन (विजेता मंडली की प्रस्तुति ), सायं 6.30 से 7.30 बजें महानदी आरती, बाबा घाट, सायं 7.30 बजे दीक्षांत समूह, खैरागढ़ द्वारा राम-शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका, सायं 8.00 बजे भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील नागरिकों से की है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया तिलई गौठान का अवलोकन, आर्थिक गतिविधियों को सराहा

Fri Apr 8 , 2022
जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल, 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई स्थित गौठान का अवलोकन किया। वहां स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की कलेक्टर ने सराहना की। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों से अधिक से अधिक मेहनत करने और अपनी आय बढ़ाने कहा। […]

You May Like

advertisement