समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने हेतु : प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देव प्रिय त्यागी हो रहे हैं: सम्मानित

जरूरतमंद को यथायोग्य सहायता प्रदान है उनका सौभाग्य :देव प्रिया त्यागी

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ] := प्रसिद्ध समाज सेवी एवं भाजपा सीनियर नेता देवप्रिय त्यागी ने आज शिक्षक दिवस के मौके पर पढ़ाई के लिए उनके द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल, शेखां वाला चौक मोगा में निर्माण किये गए कमरे को विद्यार्थियों को समर्पित किया। इस सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या लगभग 400 है, परंतु बच्चों के पास पढ़ने के लिए जगह नहीं थी और प्रिंसिपल मैडम के आह्वान पर इस कमरे का निर्माण किया गया।
देवप्रिय त्यागी ने बताया कि उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए काफी सम्मान और पुरुस्कार मिले पर स्कूल में भवन निर्माण के बाद जो खुशी उन्हें मिली है। सभी पुरुस्कारों से बड़ी है। उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में सरल तरीके से छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करवाना व इस पर राष्ट्रीय विमर्श करना है। बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का सबसे ज्यादा योगदान होता है।
जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को एक बर्तन का आकार देता है उसी प्रकार एक शिक्षक छात्र के जीवन को मूल्यवान बनाता है। एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाता है और जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है। उन्होंने ये भी बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उपर उठाने में सामाजिक संस्थायें अहम कार्य कर रही है।इस मौके पर दीपक शर्मा, अमन जोशी, ओम प्रकाश, यादव जी, अशोक, कुणाल शर्मा, प्रिंसिपल रुबिन्दर कौर, मीनू बाला, वीरन वंती, कमलप्रीत कौर, परमजीत कौर, श्वेता, कुलदीप कौर, गुरमीत कौर, शुभप्रीत कौर मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਦੰਦਾ ਦੇ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ

Sat Sep 4 , 2021
ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਤੀਜੀ ਲਹਿਰ ਤੋਂ ਬੱਚਣ ਲਈ ਹੋਰ ਚੌਕਸ ਰਹਿਣ ਦੀ ਲੋੜ – ਡਾਕਟਰ ਮਾਹਲ ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਸਿਵਿਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਡਾਕਟਰ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅਤੇ ਡਾਕਟਰ ਕਮਲਦੀਪ ਕੌਰ ਮਾਹਲ ਜਿਲਾ ਡੈਂਟਲ ਸਿਹਤ ਅਫਸਰ ਮੋਗਾ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਵਿਸ਼ੇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦਫਤਰ ਸਿਵਿਲ […]

You May Like

advertisement