कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी अवनी गुप्ता ने दिया मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्रि भंडारा।

हरियाणा संपादक – वैद्य प7 प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का रखा विशेष ध्यान फल और फलाहार भी साथ रहा।
अनवी गुप्ता पर है माँ अन्नपूर्णा का विशेष आशीर्वाद।

कुरूक्षेत्र, 17 अप्रैल : – मां सती के शक्तिपीठों में से एक कुरूक्षेत्र के शक्तिपीठ श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर में शनिवार को पांचवें नवरात्रे पर स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की गई। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के सान्निध्य में सुबह मंदिर के व्यवस्थापक मंडल ने मां भद्रकाली का आकर्षक श्रृंगार किया। तत्पश्चात मंदिर से जुड़े श्रद्धालु अवनी गुप्ता परिवार (अन्नपूर्णा रसोई) ने बतौर मुख्य यजमान मां भद्रकाली पूजन में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम श्री देवी कूप का पूजन किया गया जिसके बाद मन्नत के घोड़े चढ़ाए गए। दोपहर को हुई विश्राम आरती के पश्चात अवनी गुप्ता की ओर से नवरात्रि व्रत भंडारा दिया गया। भंडारे के दौरान सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने यजमान अवनी गुप्ता परिवार को मां भद्रकाली का स्वरूप, चुनरी एवं श्रीफल प्रदान किया। भद्रकाली मंदिर परिसर में कोविड-19 के चलते प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों की पालना की जा रही है इसलिए कोई भी श्रद्धालु बिना मास्क मंदिर में प्रवेश ना करे। मां भद्रकाली पूजन में श्री गोविन्दानंद आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वर्गीय मेहरचंद मेंहदीरत्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, सलिंद्र पाराशर, विकास बंसल, चंद्रमौली गौड़, गुदगुदी जंक्शन समूह के संरक्षक जितेंद्र बंसल, सुनील अंगीरस, जगदेव सिंह दलाल, अभय शर्मा, अभिषेक मैहरा, अनुज गुप्ता, कणव बंसल, वंशिका, देवांशी, रिद्धि और ऋचा आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असमर्थ महिला कल्याण समिति द्वारा अन्न वितरण समारोह 25 अप्रैल को : डॉ धर्मदेव विद्यार्थी।

Sat Apr 17 , 2021
असमर्थ महिला कल्याण समिति द्वारा अन्न वितरण समारोह 25 अप्रैल को : डॉ धर्मदेव विद्यार्थी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जींद :- कोरोना संकट के समय असमर्थ महिला कल्याण समिति के सदस्यों ने जी तोड़ मेहनत करके गरीब जरूरतमंद महिलाओं के सहायता करने का संकल्प किया […]

You May Like

advertisement