अतरौलिया आज़मगढ़:पूर्व एडीओ पंचायत बाबूराम यादव का विदाई समारोह संपन्न

पूर्व एडीओ पंचायत बाबूराम यादव का विदाई समारोह संपन्न

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ विकासखंड अतरौलिया के सभागार में पूर्व एडीओ पंचायत बाबूराम यादव का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बाबूराम यादव कई वर्षों तक विकासखंड अतरौलिया कोयलसा फूलपुर पवई में  ग्राम पंचायत अधिकारी एवं एडीओ पंचायत के रूप में कार्य किए, आज उनके सेवानिवृत्त होने के उपरांत विकासखंड अतरौलिया के  सभागार में ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि बाबूराम यादव ने हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य किया। वह जनता के बीच में काफी लोकप्रिय है आज ऐसे व्यक्ति का सम्मान करते हुए हम सभी लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बाबूराम यादव ने कहा कि जो मान सम्मान ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव एवं समस्त ब्लॉक स्टाफ द्वारा दिया गया इसके लिए हम आजीवन ऋणी रहेंगे एवं जनता द्वारा मिले प्यार को हम कभी भूल नहीं पाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत अश्विन कुमार यादव, हनुमान प्रसाद दुबे, धनंजय यादव, आदेश शुक्ला, रमेश वर्मा, राजेश वर्मा, राजेश यादव, अभय यादव, अंचल यादव, संजय कुमार, राजकुमार, राधिका यादव, दिनेश यादव, सहित आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर की शांति भंग की कार्यवाही

Sat Apr 16 , 2022
कन्नौज पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर की शांति भंग की कार्यवाही। अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। इंदरगढ़ थाना प्रभारी रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement