नगर थाना में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
अररिया से मो माजिद
अररिया नगर थाना में निवर्तमान थानाध्यक्ष सुनील कुमार के स्थानातरण किशनगंज जिला हो गया। इसी क्रम में सुनील कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन नगर थाना में किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता एसडीपीओ पुष्कर कुमार व एसडीओ शेलेश चन्द्र दिवाकर ने संयुक्त रुप से किया। आयोजन का संचालन इंस्पेक्टर विशुजित कुमार सिंह ने किया | इस बिदाई सह सम्मान समारोह में आये हुए जनप्रतिनिधि,पत्रकार गण एवं पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यकाल की काफी प्रशंसा किया और जहाँ भी रहे ,इसी तरह कार्य करने की बात कही। सुनील कुमार अररिया में पुलिसिंग किस तरह करनी चाहिए ,वो दिखा दिए।
वाही अररिया नगर थानाध्यक्ष के रूप में पूर्णिया से आये आदित्य कुमार झा का भी जोड़ दार ढंग से स्वागत किया गया और सभी ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष आदित्य कुमार झा से उम्मीद जताया कि सुनील कुमार द्वारा बनाये मापदंड को बखूबी निभाएगे और थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने भी आश्वस्त किया कि शत प्रतिशत खड़ा उत्रूं तथा उनसे भी बेहतर करने का प्रयास करूँगा और सभी से साथ देने का की भी बात कहा ।
इस बिदाई सह सम्मान समारोह में पूर्व वार्ड पार्षद कमाले हक़, भाजपा नगर अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक भगत, सामाजिक कार्यकर्त्ता अविनाश आनंद , नन्हे प्रियदर्शनी,भाजपा महिला नगर अध्यक्ष सुस्मिता ठाकुर, गण्यमान्य पत्रकारगण एवं सुलिस कर्मी आदि उपस्थित रहे।