आज़मगढ़:ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

                                                    विवेक जायसवाल की रिपोर्ट                  अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि खंड विकास अतरौलिया में 1990 से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह  31 जुलाई  2021 को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के उपरांत ब्लॉक परिसर में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के  मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद रहे। काफी समय तक सेवा देने वाले ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को अंग वस्त्र देकर खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हुए अरविंद  सिंह को ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद सिंह सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।         वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने किया कटान क्षेत्र का दौरा

Sun Aug 1 , 2021
अधिकारियों को दी हिदायत किसानों की जमीन कटान से बचाना ही होनी चाहिए प्राथमिकता आजमगढ़/लाटघाट। समाजवादी पार्टी नेता व आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने गांगेपुर में हो रही कटान क्षेत्र का दौरा किया।सपा नेता विजय यादव ने ग्रामीणों से कटान को लेकर अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement