कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से दी विदाई पार्टी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से दी विदाई पार्टी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक शिक्षक सहित चार गैर-शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों से औपचारिक बातचीत की एवं विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि भविष्य में भी आप सभी के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संजीव शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। सभी कर्मचारियों ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सभी कर्मचारियों ने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में रसायन विभाग के प्रोफेसर डाॅ. आरसी कम्बोज, परीक्षा शाखा (आर-1) के सहायक कलीकांत मंडल, निर्माण शाखा के इलेक्ट्रिशियन नन्हा राम, बाॅयोकैमेस्ट्री विभाग के जूनियर टेक्निशियन भगवती प्रसाद व होर्टिकल्चर के हेड माली राम लोट शामिल हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संजीव शर्मा, लोकसम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. नरेन्द्र सिंह, कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर, स्थापना शाखा के उप-कुलसचिव डाॅ. पंकज गुप्ता, सहायक कुलसचिव डाॅ. जितेन्द्र कुमार व कुंटिया प्रधान नीलकंठ आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गायत्री परिवार का अभियान , घर-घर विराजमान होगा गंगाजल और पूजन।

Fri Feb 26 , 2021
गायत्री परिवार का अभियान , घर-घर विराजमान होगा गंगाजल और पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हरिद्वार आपके द्वार के तहत गंगाजल लेकर हिसार पहुंची टीम। हिसार, 26 फरवरी :- हरिद्वार आपके द्वार के तहत ‘घर-घर हो गंगाजल विराजमान और पूजन’ अभियान को लेकर अखिल विश्व […]

You May Like

advertisement