कुवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 31 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को पांच गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की एवं विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे।
इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।सेवानिवृत्त होने वालों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पुनर्मूल्यांकन शाखा की सहायक कुलसचिव अमृत वर्षा, जूलोजी विभाग से स्टोर कीपर लक्ष्मण सिंह, सुरक्षा कर्मचारी राज कुमार, निर्माणा शाखा के पम्प ड्राइवर ईश्वर सिंह तथा सेनिटेशन विभाग से स्वीपर राज रानी -II शामिल हैं।
इस मौके पर लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, सामान्य शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, स्थापना शाखा नॉन टीचिंग के सहायक कुलसचिव प्रेम खेड़ा, मुनीष खुराना, एसडीओ विक्रम सिंह, महासचिव रविन्द्र तोमर, अनिल भुक्कल, दरबान सिंह आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में गांव उदारसी में स्वच्छता अभियान आयोजित

Mon Jan 31 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- नेहरू युवा केंद्र, कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में युवा एवं खेल विकास मंडल उदारसी के द्वारा गांव उदारसी में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गांव की गलियों की सफाई करवाई गई, युवाओं से स्वच्छता के प्रति शपथ दिलवाई गई व मंदिर […]

You May Like

advertisement