कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक शिक्षक सहित एक गैर-शिक्षक कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी से औपचारिक बातचीत की एवं विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा। उन्होंने प्रोफेसर आरके सूदन के बारे में कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को हमेशा याद रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संजीव शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी ने अपने विचार व अनुभव सांझा किए। उन्होंने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. आरके सूदन तथा निर्माण शाखा के एक्सईएन पृथ्वी सिंह शामिल हैं।
इस मौके पर लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, कुटा प्रधान डाॅ. परमेश कुमार, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर, सामान्य शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार, मुनीष खुराना, कुंटिया कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल भुक्कल, प्रवीण कुमार व हरनेक सैनी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी युवा मोर्चा थानेसर मंडल कार्यककरिणी गठित<br>युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा और मंडल अध्यक्ष दिलेर ने भरा पद्दधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में जोश

Thu Jul 29 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 29 जुलाई :- भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरुक्षेत्र द्वारा आये दिन मंडल और ब्लॉक स्तर पर पद्दधिकारीयों की नियुक्तियां की जा रही हैं इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कैथल ढांड रोड स्थित एक निजी होटल में युवा मोर्चा थानेसर मंडल […]

You May Like

Breaking News

advertisement