कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक जागरूकता अभियान सह किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन
अररिया
अररिया कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में कृषक जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भाग लिया। डिजिटल इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को सांसद सहित कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक, किसान और अन्य लोगों ने देखा। कार्यक्रम के माध्यम से जिला के हजारों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तेल में किस के रूप में दो हजार रुपैये सीधे उसके खाते में भेजे गए।
मौके पर ओड़िया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हित में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सोच है कि हमारे देश के किसानों की हालत जब तक समृद्ध और खुशहाल नहीं हो जाती है तथा उनकी आय दुगुनी नहीं हो जाती, किसान समेत देश का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज 13वीं किस्त की राशि 12 करोड़ किसानों को सीधे उसके खाते में भेजी जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सफल होते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व की नजर विकसित हो रहे भारत की ओर टिकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत नित्य नए आयामों को स्थापित करने का काम कर रही है।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि समन्वयक, किसान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।