विश्व जल दिवस पर कृषक जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

    जांजगीर-चांपा 27 मार्च 2021/    विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले के कृषकों को जल की उपयोगिता और उसकी महत्ता के प्रति जागरुक करने के उद्येश्य से गुरूवार को एक दिवसीय कृषक  प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. आर.एन. शर्मा ने  किसानों से अपील कर कहा कि जल का समुचित उपयोग करने के लिए कम जल मांग वाली फसलों जैसे दलहन एवं तिलहन की खेती को ज्यादा से ज्यादा अपनाने की ज़रूरत है।       वैज्ञानिक डाॅ. आर. दीक्षित ने कृषकों को ग्रामों में सोख्ता गड्ढों के निर्माण कर तथा गांव के छोटे छोटे जल स़्त्रोतों जैसे डबरी, छोटे-छोटे चेक डेमों को जलसंग्रहण करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी, इंजी. श्रीमती आशुलता ध्रुव ने आवास निर्माण में जल संग्रहण संरचना निर्माण कर जल उपयोगिता की जानकारी दी।  कृषि वैज्ञानिक डाॅ. चंन्द्रशेखर खरे ने  रोजमर्रा की दिनचर्या में नहाने, धोने, दाड़ी बनाने, बर्तन तथा कपडे धोने व मवेशियों को नहलाने हेतु विवेकपूर्ण तरीके से जल का उपयोग करने के साथ ही सामुदायिक हेंडपंपों नलों के चलते हुए देखे जाने की स्थिति में हमें नैतिक कर्तव्य के साथ नलों को बंद करने की अपील की। डाॅ. आर. मोदी ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया, कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेश्वरी उपासक, प्रतिक साहू, दीप्ती पटेल सहित प्रगतिशील कृषकों की गरिमामय उपस्थिति  रही‌। उपस्थित समस्त कृषक बंधुओं का  आभार व्यक्त किया गया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर की अपील - स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए परिवार के साथ घर पर ही मनाएं होली ,होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

Sun Mar 28 , 2021
कलेक्टर की अपील – स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए परिवार के साथ घर पर ही मनाएं होली ,होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध,      जांजगीर-चापा 27 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर सावधानी […]

You May Like

advertisement