नैनो उर्वरकों से बढ़ी उपज, किसान बाबूलाल बने प्रेरणा स्रोत

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं, साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण में भी लाभ हो रहा है। चारामा विकासखंड के ग्राम तेलगरा निवासी किसान श्री बाबूलाल साहू ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से अपनी खेती में कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।
श्री बाबूलाल साहू के पास लगभग 07 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे वर्षों से धान की खेती करते आ रहे हैं। वे पहले पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी का उपयोग करते थे। पिछले एक वर्ष से उन्होंने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग शुरू किया, जिसके सकारात्मक परिणाम उन्हें देखने को मिले। उन्होंने बताया कि पहले उनकी फसल का औसत उत्पादन लगभग 18 क्विंटल प्रति एकड़ था, जबकि नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बाद उत्पादन बढ़कर लगभग 20 क्विंटल प्रति एकड़ हो गया है। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि उर्वरकों की आवश्यकता भी कम हुई है।
श्री साहू ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है तथा मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। कम मात्रा में अधिक प्रभाव देने वाले ये उर्वरक किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय दोनों बढ़ाई जा सकती है। वह अन्य किसानों के प्रेरणा स्रोत बनकर क्षेत्र के किसानों को भी नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग करने की सलाह दी है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

Thu Jun 4 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जून 2026/ ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून को प्रातः 07 बजे से शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के खेल मैदान में जिला स्तरीय सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस सायकल रैली में जिले के गणमान्य नागरिकांे, आम […]

You May Like

advertisement