बिहार:की कमी से किसान परेशान: रूपेश राज

रिपोर्ट- राजीव यादव

नरपतगंज (अररिया): प्रखंड क्षेत्र में डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। अभी किसान को गेहूं व मक्का के खेती का समय है और इस समय डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान काफी आक्रोशित दिख रहे हैं। किसान रोशन कुमार मंडल बताते हैं कि डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशानी हो रहे हैं और दुकानदार भी मनमनाही करते हैं। किसान अरविंद कुमार बताते हैं कि विभाग के सही रवैया नहीं होने के कारण इसकी खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। किसान-बिट्टू कुमार बताते हैं कि किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिलने से मक्का व गेहूँ के खेती में किसानों को लेट हो रहा है जबकि विभाग को इस विषय पर कोई चिंता नहीं है। मौक पर राजद के जिलाउपाध्यक्ष रुपेश राज यादव बताते हैं कि किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिलने से गेहूं व मक्का के खेती कर रहे किसान को परेशानी हो रहा है क्योंकि की बुवाई के समय डीएपी देने से खेतों की नमी बरकरार रहते हैं, जिसके चलते किसान डीएपी के लिए परेशान दिख रहे हैं। समयनुसार किसानों को खाद नहीं मिलने से खेती सही से नहीं हो पायेगा। विभाग के इस रवैये के कारण किसान का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन विभाग के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं आने से किसान मायूस दिख रहे हैं। मौके पर किसान सुनील कुमार, रूपम कुमार, बिनोद यादव, बिट्टू यादव राहुल कुमार आदि किसान मौजूद थे।

फोटो कैप्शन- किसान रूपेश यादव।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, संविधान निर्माण में 15 प्रमुख महिलाओं की भागीदारी को भी याद किया जाना चाहिए

Sun Nov 28 , 2021
Drishti IAS से मिली जानकारी के अनुसार- (1)राजकुमारी अमृत कौर- स्वतंत्र भारत की कैबिनेट में पहली स्वास्थ्य मंत्री होने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही पहली कैबिनेट में शामिल होने वाली एकमात्र महिला, इन्होंने इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, एम्स दिल्ली, लेडी इर्विन कॉलेज, दिल्ली की स्थापना की। इंडियन […]

You May Like

advertisement