सीमैप में किसान गोष्ठी

लालकुआं
रिपोर्टर- जफर अंसारी

समीपवर्ती पंतनगर स्थित सीमैप अनुसंधान केन्द्र में दो दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से तमाम किसान शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पंतनगर विश्व विद्यालय के कुलपति डा० तेज प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में किसानों व वैज्ञानिकों के रिश्ते बेहद जरुरी हैं। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण, सही बीजों का चयन तथा फसल की लागत कम करने के उपायों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने किसानों से बीजों की रोपाई के आधुनिक तरीके अपनाने पर बल दिया।
कुलपति डॉ0 सिंह ने कहा किसान को खेती की नई तकनीक अपनानी पड़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से फसलें उगाएं, फसल उत्पादक समूह बनाये। उन्होंने कहा सरकार किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे लाभ उठाकर किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं।
वहीं गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ0 प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने खेती, उत्पादन एवं किसानों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा कर कई उपाय सुझाये।उन्होने फसल की स्थिति, रख रखाव एवं संभावित उपज के बारे में गोष्ठी में मौजूद किसानों से जानकारी भी ली। इस क्रम में खेती, सिंचाई, खाद एवं दवाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सीमैप अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी डॉ० आरसी पलडिया ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए किसानों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिये प्रेरित किया।

डॉ0 तेज प्रताप सिंह, कुलपति गो0ब0पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि विश्वविद्यालय खुलने को लेकर छात्रों में खुशी की लहर

Tue Feb 9 , 2021
कृषि विश्वविद्यालय खुलने को लेकर छात्रों में खुशी की लहर आजमगढ़|आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति के निर्देशानुसार, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने प्रथम वर्ष के छात्रों को 10- फरवरी को एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों को 12- फरवरी को शिक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement