कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, किसान पॉलीहाउस में खेती में कर सकते हैं अधिक आमदनी

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, किसान पॉलीहाउस में खेती में कर सकते हैं अधिक आमदनी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पॉलीहाउस में खेती में उगा सकते हैं विभिन्न सब्जियां।

कुरुक्षेत्र, 23 जून : समय परिवर्तन के साथ कृषि की तकनीकों में भी काफी परिवर्तन हुआ है। सरकार द्वारा भी किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से अवगत करवाने एवं उनकी आमदन बढ़ाने के लिए योजनाएं लागू की जाती हैं। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पॉलीहाउस में खेती करने की सलाह दी है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह के अनुसार किसानों के लिए पॉलीहाउस में खेती विभिन्न मौसम में लाभकारी है। उन्होंने बताया कि किसान सरकार की योजना के सहयोग से पॉलीहाउस का निर्माण कर सकते हैं। पॉलीहाउस में विभिन्न सब्जियां तैयार होती हैं, जिन से किसानों को बाजार में अच्छा दाम मिलने से काफी लाभ हो सकता है। उत्पादन अन्य तरीकों की बजाय पॉलीहाउस में कई गुना ज्यादा होता है । एक पॉलीहाउस से प्रतिवर्ष आमदनी भी लाखों में हो सकती है।
डा. सिंह बताया कि उनकी जानकारी में ऐसे किसान हैं जो आजकल आजकल शिमला मिर्च व खीरे की खेती पॉलीहाउस में कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को पॉलीहाउस के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
डा. सिंह ने बताया कि पॉलीहाउस का सबसे अधिक फायदा यह है कि मौसम की मार का असर नहीं होता है। अधिक पाला होने से, वर्षा होने से किसी तरह से कोई फसल प्रभावित नहीं होती है। इसके अलावा सब्जियों की ग्रोथ भी ज्यादा होती है, खुले में खेती से 10 गुना अधिक तक उत्पादन होता है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में महाशक्ति की हुई आराधना, यज्ञ में दी गई आहुतियां

Fri Jun 23 , 2023
जयराम विद्यापीठ में महाशक्ति की हुई आराधना, यज्ञ में दी गई आहुतियां। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विद्यापीठ में निरंतर चल रहा है गुप्त नवरात्र पूजन है एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप। कुरुक्षेत्र, 23 जून : श्री जयराम विद्यापीठ में देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement