सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों की बनी कमेटी

सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों की बनी कमेटी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मारकंडा नदी की बाढ़ एवं ओवरफ्लो से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने बनाई 11 सदस्यीय कमेटी।
किसानों की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए डा. जसविंदर खैरा भी आए आगे।
हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य डा. जसविंदर खैरा ने किसानों से कहा करेंगे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बात।

कुरुक्षेत्र, 8 अप्रैल : पिछले कुछ दिनों से मारकंडा नदी की बाढ़ एवं पानी के ओवरफ्लो के कारण प्रभावित किसान सरकार से सड़क के निर्माण कार्य में उचित व्यवस्था करने की गुहार लगा रहे हैं। अब किसानों की मांग तेज होने लगी है। किसान अब जिला प्रशासन के साथ राज्य के बड़े नेताओं तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
किसानों ने बकायदा राज्य सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। इस कमेटी में अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी सहित गुरनाम सिंह सैनी, जगतार सिंह जैतका, लखविंदर सिंह, नसीब सिंह, मुख्तियार सिंह, महिंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह, नाजर सिंह, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह व सुखबीर सिंह इत्यादि किसानों को शामिल किया गया है।
किसानों का प्रतिनिधिमंडल कुरुक्षेत्र में हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ जजपा नेता डा. जसविंदर खैरा से भी मिला। डा. खैरा ने किसानों की बात सुनने के बाद किसानों की सड़क के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग को लेकर हरियाणा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिलेंगे। किसानों की मांग राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को भी किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि किसानों का कहना है कि नई सड़क एन. एच. 152 जी को बनाने की जो योजना है उससे करीब एक दर्जन गांवों की सैंकड़ो एकड़ फसलों को मारकंडा के ओवरफ्लो तथा बाढ़ पानी से भारी नुकसान होगा जो किसान सहन नहीं कर सकते हैं। किसान लगातार प्रशासन एवं सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी से व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगा रहे हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी, ठसका मीरां जी, अजमत पुर, मेघा माजरा, जलबेहड़ा, दुनिया माजरा, खंजर पुर मोहम्मद शाह, श्री नगर, मांडी, पीपली माजरा इत्यादि के सैंकड़ों किसान एकत्रित होकर बैठकें कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के लिए समान पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन अभी तक भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि नई सड़क एन. एच. 152 जी के निर्माण कार्य में व्यवस्था अगर ठीक न की गई तो उनकी सैंकड़ों एकड़ फसल के बर्बाद होने का खतरा है। वह बार बार मांग कर रहे है कि छोटे पाइपों एवं पुलिया से मारकंडा का ओवरफ्लो पानी का समाधान नहीं हो सकता है। सड़क के बनने से बाढ़ का खतरा अधिक रहेगा।
किसानों ने बताया कि उनके गांवों का काफी क्षेत्र सहित ठसका मीरां जी के डेरे एवं डेरा बाबा मारकंडा फ्लड एरिया (बाढ़ प्रभावित क्षेत्र) में आते हैं। अगर सड़क निर्माण कार्य ठीक न किया गया तो इस क्षेत्र के गांव एवं डेरे ओवरफ्लो पानी में डूब जायेंगे। किसानों ने सरकार को लिखे पत्र में भी कहा है कि सरकार ने जलबेहड़ा बांध से मोहम्मद शाह बांध तक इसे ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए खुला छोड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में अब सड़क निर्माण हो रहा है। किसानों का कहना है कि बीते वर्षों में भी इस क्षेत्र में अवरोध आने से ओवरफ्लो बाढ़ का पानी आने से किसानों की सैंकड़ों एकड़ फसल एवं डेरों को नुकसान पहुंचा था। किसानों का कहना है कि सरकार ओवरब्रिज बनाकर किसानों की सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने से बचा सकती है।
किसानों का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ जजपा नेता डा. जसविंदर खैरा के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा-सस्केचेवान करेंगे संसदीय परंपराओं को सांझा

Sat Apr 8 , 2023
हरियाणा-सस्केचेवान करेंगे संसदीय परंपराओं को सांझा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 लेजिस्लेटिव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ आ रहा शिष्टमंडल।विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के हैलिफ़ैक्स दौरे के दौरान तैयार हुई थी पृष्ठभूमि। चंडीगढ़, 8 अप्रैल :हरियाणा विधान सभा और कनाडा के प्रांत सस्केचेवान की विधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement