विकास भवन सभागार में किसान दिवस हुआ संपन्न

विकास भवन सभागार में किसान दिवस हुआ संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उप कृषि निदेशक महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित किसान दिवस में उप कृषि निदेशक महोदय की उपस्थिति के साथ-साथ जनपद बरेली के प्रगतिशील कृषक एवं कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा सम्बोधन के संचालन की शुरूआत की गयी तदोपरान्त अधोहस्ताक्षरी के द्वारा विगत माह के किसान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में बिन्दुवार अवगत कराया गया।
उक्त के क्रम में प्रत्येक शिकायत के निस्तारण को सुना गया जिसमें सर्वप्रथम कृषक श्री प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन (शंकर), द्वारा महोदय को अवगत कराया गया कि अगामी रबी फसल कटाई, खरीद केन्द्रों की तैयारी, बिजली आपूर्ति एवं रसोई गैस व्यवस्था कराये जाने हेतु मांग पत्र दिया गया। कृषक श्री महेन्द्र पाल गंगवार द्वारा बिजली की समस्या, गांव के चौराहों पर कैमरे एवं खराब स्ट्रीट लाइटें सही करवाने हेतु मांग पत्र दिया गया। कृषक श्री यामीन मलिक द्वारा बताया गया गांव में 04 इण्डिया मार्का नल रिबोर होने है गांव में टंकी का पानी भी सुचारू रूप से नही आता है। साथ ही एलाइड विभाग जिला उद्यान अधिकारी, द्वारा उद्यान विभाग में संचालित कृषकोन्मुखी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रू0 प्रति कुन्तल निर्धारित है, 107 स्थायी केन्द्र एवं 13 केन्द्र मोबाइल खुले है। जिला कृषि अधिकारी, महोदया, के सम्बोधन उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांचाल नगरी बौद्धिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा पशु सेवा कार्यक्रम आयोजित

Thu Mar 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था “पांचाल नगरी बौद्धिक एवं सांस्कृतिक संगठन” बरेली द्वारा बदायूं रोड स्थित पीपल फॉर एनिमल्स पशु आश्रय में गौ / पशु सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पशुओं के भोजन हेतु चरी, दूध, फल- सब्ज़ी, पेडिग्री इत्यादि की वयवस्था […]

You May Like

advertisement