प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा पांच वर्षों तक 10,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 28 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए किसानों को पांच वर्षो तक 10 हजार रुपए प्रति एकड़ अुनदान राशि प्रदान की जाएगी। अहम पहलू यह है कि इस पहल का उद्देश्य न केवल किसानों की आय में वृद्धि करना है, बल्कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखते हुए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को भी कम करना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बदलते समय में उपभोक्ता भी स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं और जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जो किसान प्राकृतिक या जैविक खेती अपनाएंगे, उन्हें अगले पांच वर्षों तक प्रति एकड़ प्रति वर्ष 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी उपज का प्रमाणन पहले से ही (एपीडा) से करवाना अनिवार्य होगा, जिससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार और लोगों को स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में भी
एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो जिंदगियों को रोशन कर गए प्रीतम चंद इन्सां

Fri May 29 , 2026
91 वर्ष की उम्र में प्रीतम चंद इन्सां की आंखें दान। पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 28 मई : पिहोवा के गांव फूलगढ़ निवासी 91 वर्षीय प्रीतम चंद इन्सां की आंखे दो जिंदगियों को रोशन करने का काम करेंगी। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्रीतम चंद इन्सां की मृत्यु के उपरांत उनकी […]

You May Like

advertisement