आतंकी हमले के विरोध में किसान एकता संघ ने सड़कों पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का फूंका पुतला

आतंकी हमले के विरोध में किसान एकता संघ ने सड़कों पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का फूंका पुतला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को किसान एकता संघ ने चौकी चौराहा स्थित मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने देश की अखंडता पर हुए हमले के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।
प्रदर्शन के उपरांत संघ के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए पदयात्रा निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इस कायराना हमले का कठोर जवाब दिया जाए ताकि देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिल सके।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति किसानों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता हर संकट की घड़ी में सरकार और देश के जवानों के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि देश सर्वोपरि है। न व्यक्ति, न जाति, न धर्म उससे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि जब जवान सीमा पर डटे हैं तो किसान भी अपने खेतों से देश की सेवा कर रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और 140 करोड़ देशवासी सरकार के साथ खड़े हैं।
प्रदर्शन में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्याम पाल गुर्जर, मंडल प्रभारी चौधरी मोहकम सिंह गुर्जर, मंडल महासचिव डॉ. अंशु भारती, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जयसिंह यादव, खेतल सिंह गुर्जर, विवेक वर्मा, अवधेश गुर्जर, घनश्याम गुर्जर समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर आयुक्त न्यायिक ने पकड़ी सदर न्यायालय की लापरवाही : एडीएम, एसडीएम पेशकार व अहलमद पर होगी कार्रवाई

Sun May 4 , 2025
अपर आयुक्त न्यायिक ने पकड़ी सदर न्यायालय की लापरवाही : एडीएम, एसडीएम पेशकार व अहलमद पर होगी कार्रवाई दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राजस्व न्यायालय की पारदर्शिता की पोल खोलते हुए अपर आयुक्त न्यायिक मनोज कुमार ने एसडीएम सदर न्यायालय में गंभीर लापरवाही पकड़ी है। उन्होंने पाया कि कई […]

You May Like

advertisement