तकनीकी सहयोग से किसानों के आय में होंगी वृद्धि,मेले से मिलती है आधुनिक जानकारी – श्री टंक राम वर्मा

जैविक एवं परंपरागत खेती सह पशु प्रदर्शनी मेला संपन्न,विभिन्न हितग्राहियों को किया गया सामग्री का वितरण

नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत लाहौद की श्रीमती निरूपा साहू को प्रदान किया गया ड्रोन

बलौदाबाजार,11 मार्च 2024/ किसानों को आधुनिक जानकारी देने के लिए कृषि तथा पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैविक एवं परंपरागत कृषि सह पशु प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया।
उक्त मेले का आयोजन स्थानीय पं.चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने मेले में किसानों को संबोधित करते हुए कहा तकनीकी के सहयोग बिना किसानों के आय में होंगी वृद्धि नहीं हो सकती हैं। हमे अधिक से अधिक नवीनतम तकनीकी को अपनाना चाहिए। आज देखो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि सोच है की आज ड्रोन से दवाईयों का छिड़काव हो रही है। जिससे समय और पैसा दोनों बच रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के माध्यम से भूमिहीन किसानों को भी आर्थिक रूप से मदद करने का प्रयास कर रही है। 6 हजार रूपये की राशि भले कम लगता हो पर विपदा के समय यह राशि के बड़े मददगार साबित होती है। हमने मोदी के गारंटी तहत जो वादा किया है वह सभी वादा पूरा कर रहे है। चुनाव के पहले हमने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रूपये में धान खरीदी का वादा किया था। जिसका समर्थन मूल्य के बाद अंतर का राशि 917 रूपये हम किसानो को 12 तारीख को प्रदान करेंगे। हम किसानों के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हमने सुशासन दिवस पर 2 साल का बकाया बोनस प्रदान किया है। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने मुख्य मंच से कृषि,मत्स्य एवं पशुधन विभाग के लगभग 50 हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें मत्स्य के 8 हितग्राही को जाल एवं आईस बॉक्स,कृषि विभाग से 3 स्पेयर,10 सॉयल कार्ड,सभी विकासखंड के 5 उत्कृष्ट किसानों को नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसी तरह पशुधन विभाग द्वारा उत्तम नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 8 विभिन्न कैटेगरी में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान के प्राप्त करने वाले 24 पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत लाहौद की श्रीमती निरूपा साहू को पहला ड्रोन प्रदान किया गया है। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाएं गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया।।साथ ही दूर दराज से आएं किसानों से मिलकर उनका हाल चाल लिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चितावर जायसवाल, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जैन,नंदकुमार साहू,कलेक्टर के एल चौहान, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन,विजय केसरवानी,नरेश केसरवानी, योगेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मेले में जैविक खेती अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री अंगद सिंह राजपूत के द्वारा पर्यावरण,जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना तथा भूमि की सजीवता जल की गुणवत्ता,जैव विविधिता को दीर्घकालीन एवं टिकाऊ बनाते हुए अधिक उत्पादन के संबंध में कृषकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। आभार प्रदर्शन कृषि उप संचालक दिलीप नायक के द्वारा किया गया। इस दौरान पशुधन विभाग उपसंचालक डॉक्टर सिंह,तहसीलदार राजू पटेल, कार्यक्रम का संचालन श्री बाघमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुधन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर किया महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

Mon Mar 11 , 2024
जिले के 3 लाख 30 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित महिला सम्मान की रक्षा और मान बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध – राजस्व मंत्री श्री वर्मा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा महतारी वंदन सम्मेलन में हुए शामिल बाल विवाह मुक्त भारत हस्तक्षर अभियान की […]

You May Like

Breaking News

advertisement