सिवनी धान खरीदी केंद्र के किसान टोकन वितरण और धान बेचने में की व्यवस्था से खुश

जांजगीर-चांपा, 08 दिसंबर, 2021/ जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम सिवनी धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्था से सभी किसान संतुष्ट और खुश है। इस केंद्र में जहां किसानों को टोकन आसानी से मिल रहा है, वहीं धान की तौलाई , भुगतान आदि जिला प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सिवनी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री ललित कुमार देवांगन ने बताया कि सिवनी धान खरीदी केंद्र में कुल 1231 किसानों का पंजीयन है। इन किसानों के पास 1161 हेक्टेयर भूमि का रकबा है। उन्होंने बताया कि अब तक इस केंद्र में किसानों द्वारा 518 क्विंटल 40 किलोग्राम धान समर्थन मूल्य पर बेचा जा चुका है।
केंद्र के संबद्ध कुरदा निवासी किसान श्री प्रेमलाल ने बताया कि वे 4 एकड़ जमीन के मालिक है। आज वे 30 क्विंटल धान बेचने खरीदी केंद्र में लेकर आए हैं। जिन्हे केंद्र के हमारो द्वारा तौल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए टोकन जारी करने, तौलाई आदि की व्यवस्था से वे खुश हैं।
ग्राम सिवनी के कृषक श्री लालाराम देवांगन ने बताया कि उनके पास 4.40 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि आज उसे समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने केंद्र प्रभारी द्वारा 60 क्विंटल का टोकन जारी किया गया है। वह अपनी उपज बेचने 17 दिसंबर को इस केंद्र में आएंगे। इसी प्रकार ग्राम सिवनी के ही श्री मायाराम बरेठ 9 एकड़ भूमि के स्वामी है। उन्हें आज ही 130 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया है। वह 10 दिसंबर को अपना धान बेचने इस केंद्र में आएंगे। कुरदा के श्री दिनेश पटेल का 130 कट्टी धान का टोकन जारी हुआ था। वह आज सुबह 11 बजे अपना धान लेकर खरीदी केंद्रों में आया था। जिसका तौल किया जा चुका है।
खरीदी केंद्र प्रभारी श्री ललित कुमार देवांगन ने बताया कि सिवनी खरीदी केंद्र में कुल 1231 किसान हैं। इस केंद्र में करीब 41 हजार क्विंटल धान की आवक होगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में धान बेचने वाले 22 किसानों को 6 दिसंबर तक 10 लाख 6 हजार 996 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इसमें 2 लाख रूपये की तकाबी ऋण वसूली भी शामिल है। इस केंद्र में अपनी उपज बेचने आए सभी किसानों से चर्चा की गई। सभी किसान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना, जिले में अब तक 20 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 33.2 लाख रुपए की मदद

Wed Dec 8 , 2021
जांजगीर-चांपा 08 दिसंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना विगत 5 अगस्त 2020 […]

You May Like

advertisement