सुरक्षित भंडारण और त्वरित उठाव से किसानों की उपज की हो रही  सुरक्षा

धान स्टैक की सुरक्षा हेतु नीचे बिछाए गए थे भूसी के बोरे

बलरामपुर, 01 जून 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान संग्रहण, सुरक्षित भंडारण एवं उठाव का कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित किया जा रहा है। विपणन विभाग के समन्वित प्रयासों से किसानों की उपज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया गया है तथा संग्रहित धान के त्वरित उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित समाचार डकवा एवं गम्हरिया केंद्रों में धान भीगने की खबर पर उन्होंने तथ्यात्मक जानकारी दी है उन्होंने बताया कि धान के भूसी के बोरों को धान स्टैक लगाने की प्रक्रिया के दौरान नीचे बिछाने हेतु रखा गया था। संबंधित धान संग्रहण केंद्रों में धान के सभी स्टैक निर्धारित मानकों के अनुरूप कैप कवर से सुरक्षित रूप से ढके हुए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों में कुल 47 हजार 719.68 मीट्रिक टन धान प्राप्त हुआ है। इनमें से 32 हजार 269.23 मीट्रिक टन धान का सफलतापूर्वक उठाव किया जा चुका है, जबकि शेष 15 हजार 450.45 मीट्रिक टन धान के उठाव की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी धान संग्रहण केंद्रों में धान के स्टैकों को कैप कवर से सुरक्षित रूप से ढक कर रखा गया है, जिससे मौसम के प्रभाव से उपज की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। साथ ही सभी केंद्रों में नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी से बढ़ा उत्पादन, किसान निखिल बने प्रेरणा स्रोत

Mon Jun 1 , 2026
कम मात्रा में अधिक प्रभाव, लागत में बचत और उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि उत्तर बस्तर कांकेर, 01 जून 2026/ किसानों के लिए कम लागत में बेहतर और उन्नत फसल की पैदावार लेने में नैनो खाद श्रेष्ठ विकल्प साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार […]

You May Like

Breaking News

advertisement