तत्काल अपना ऑनलाईन पंजीकरण करा लें किसान

कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं
बदायूँ : 29 जुलाई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत धान खरीद दिनांक 01 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हो रही है, जिससे सम्बन्धित धान क्रय हेतु आनलाईन कृषक पंजीकरण के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किया जाना अपेक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि धान बिक्री के पूर्व पंजीयन कराना जाना आवश्यक है। धान विक्रय हेतु ऑनलाइल होगा किसानों का पंजीयन। खाद्य विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्बिण्नचण्हवअण्पद पर पंजीयन होगा। किसी भी जन सुविधा केन्द्र, साईबर कैफे या स्वयं से करा सकते हैं पंजीयन। धान (कामन) हेतु रु0 2300/- प्रति कुंतल तथा धान (ग्रेड ए) हेतु / रूपये 2320/- रु0 प्रति कुंतल, मिलेगा समर्थन मूल्य। धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ कम्प्यूटराईज्ड खतौनी एवं आधार कार्ड अवश्य लायें। योजना का लाभ उठाने हेतु किसान अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराकर एन०पी०सी०आई० मैपर पर मैप अवश्य करायें।
उन्होंने बताया कि 01 अक्टूबर, 2024 से जनपद में धान खरीद प्रारम्भ होगी। उन्होंने कृषकों से अनुरोध किया है कि अपना ऑनलाईन पंजीकरण तत्काल करा लें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खंड शेरगढ़ में नृत्य प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Mon Jul 29 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के अनुपालन में एवं श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार जनपद बरेली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकासखंड शेरगढ़ जनपद बरेली में नृत्य प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement