Uk,रुड़की
अरशद हुसैन 9997204820
कृषि बिल कानून को लेकर किसानों का लगातार प्रदर्शन जारी है उत्तराखंड में केंद्रीय रक्षा व पर्यटन मंत्री अजय भट्ट द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की गई थी जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने काले झंडे दिखाकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा उत्तराखंड बॉर्डर नारसन से होते हुए देहरादून तक पहुंचनी थी जिसमे भाजपा के कार्यकर्ताओं के गाड़ियों के लंबे काफिले भी शामिल थे वहीं किसानों का प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। मंगलौर की गुड मंडी में जमा सैकड़ों किसानों को पुलिस कर्मियों ने वही रोक लिया था। लेकिन उसके बाद भी जगह जगह किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के काफिले को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा केवल किसानों के मन को ठेस पहुंचाने के लिए की जा रही है। पिछले 9 माह से किसान कृषि बिल कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और भाजपा की निकम्मी सरकार केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है इस बार किसानों ने साफ मन बना लिया है उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा को पूरी तरह से सूपड़ा साफ किया जाएगा उसके बाद केंद्र सरकार से भी भाजपा को हराने का काम किया।
बाइट– विजय शास्त्री( जिलाध्यक्ष भाकियू)
बाइट– गुलशन रोड (किसान नेता)