तिर्वा कन्नौज : हसेरन मे सिंचाई से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन ,तिर्वा रजवाह में पानी ना आने का आरोप , मूंगफली ,मक्का की खड़ी फसल सूखने की कगार पर

कन्नौज

हसेरन मे सिंचाई से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन ,तिर्वा रजवाह में पानी ना आने का आरोप , मूंगफली ,मक्का की खड़ी फसल सूखने की कगार पर।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन क्षेत्र मे इन दिनों मूंग , मूंगफली की फसलें सूखने की कगार पर है। किसान डीजल इंजन से सिंचाई करने को मजबूर है। महंगाई की मार ₹90 के करीब डीजल के दाम है। वही रजवाहा में कई दिनों से पानी ना छोड़े जाने से मूंगफली , मूग ,उड़द की फसलें सूखने की कगार पर है। जब नहर विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया हमारा रोस्टर के हिसाब से माइनर में पानी छोड़ा जाएगा। फसले चाहे सुख जाए चाहे रहे ।

क्षेत्र के गुदारा गांव मे अन्नदाता फसलों को लेकर काफी परेशान है। सिंचाई की समस्या आ रही है । रजवाहा में पानी ना होने से फसलें सूखने की कगार पर दिखाई दे रही है । हजारों बीघा फसलें इन दिनों खड़ी हुई है। जहां किसान महंगाई की मार से परेशान उस पर पानी ना छोड़े जाने से और भी परेशानी बढ़ती जा रही है। आज कई गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

दर्जनों किसानों ने मिलकर किया प्रदर्शन

खेत की रखवाली व फसलों की देखरेख कर रहे किसानों की समस्या सिंचाई बन रही है । इन दिनों हो रही चिलचिलाती धूप के चलते फसलें भीषण गर्मी व तेज धूप के चलते सूख रही है। दर्जनों किसानों ने मिलकर आज प्रदर्शन किया ।इस मौके पर रामकुमार , ओंकार ,गोपाल सिंह ,रामाधार ,नेकराम , ग्याप्रसाद, इंद्रभान, संतोष कुमार , लाल सिंह , अखिलेश कुमार , मानसिंह , श्याम सिंह , नीरज , शिवराम सिंह , ग्यासचंद , सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे । कहा यदि जल्द से जल्द तिर्वा रजवा में पानी नहीं छोड़ा गया तो तहसील स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

किसान रामकुमार ने बताया वंवा मे पानी ना आने से फसलें सूख रही है सिंचाई की समस्या आ रही है। तिर्वा रजवा में पानी छोड़ा जाता है पानी निचले स्तर होने पर सिंचाई नहीं हो पा रही है।

वही गांव के लेखराम ने भी जानकारी देते हुए बताया मक्का मूंगफली की फसल खेतों में खड़ी है। बरसती आग के चलते सूख रही है। सिंचाई नहीं हो पा रही है तिर्वा रजवाह में पानी ना होने से सिंचाई का अभाव देखा जा सकता है। हजारों रुपए की लागत लगाकर फसल तैयार की गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाल कर किया जागरूक

Fri May 27 , 2022
*छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकाल कर किया जागरूक✍️ वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा जी की खास रिपोर्ट“मत करो इतनी मस्ती- जिंदगी नहीं है सस्ती” का दिया संदेश* कन्नौज। आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में प्राचार्या डॉ शक्ति सिंह सचान के कुशल संरक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement