फतेहगंज पश्चिमी: भिटौरा रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , भिटौरा यार्ड और धनेटा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 371 पर ओवरहालिंग (मरम्मत) कार्य के चलते तीन दिन तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार भिटोरा फाटक संख्या 371, किलोमीटर संख्या 1326/28-30 पर स्थित है। इस फाटक पर ओवरहालिंग का कार्य 3 जुलाई 2026 को प्रातः 9:30 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 को सायं 6:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान फाटक से सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों और पैदल आवागमन पर रोक रहेगी।
यातायात बाधित होने के कारण रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। इस अवधि में भिटौरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले वाहनों को रेलवे फाटक संख्या 372 से निकाला जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित अवधि में बंद फाटक की ओर जाने से बचें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारे चिकित्सक ही समाज के लिए वरदान,सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य- अजय शर्मा

Fri Jul 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : हिन्दू जागृति मंच एवं केमिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नगर क्षेत्र के बीस से अधिक चिकित्सकों को माल्यार्पण करके शॉल ओढ़ाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मानित किया गया।डॉक्टर सचिन सक्सेना […]

You May Like

advertisement