Uncategorized
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ₹25,000 के ईनामी अभियुक्त को 34 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को 34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त कई गंभीर मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, और उसके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।तथा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यावाही की गयी है।




