फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक ,जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे में टूटी सड़कों, बजबजाती नालियों और चारों तरफ फैली गंदगी ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बे में लोधी नगर स्टेशन रोड पर घुंघरू वाले बाबा के मंदिर को जाने वाले रास्ते पर और सभासद अबोध सिंह की लकड़ी की टाल के पास एवं अन्य कई मोहल्लों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जहां रोजाना राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात शुरू होते ही हालात और भी भयावह हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सभासद अबोध सिंह एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत करने के बावजूद फतेहगंज पश्चिम नगर पंचायत प्रशासन सिर्फ कागजों में सफाई अभियान चला रहा है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। कस्बे वासियों का कहना है कि नगर पंचायत नहीं अब यह नरक पंचायत बन चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, बदबू और टूटी सड़कें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। व्यापारियों सचिन चौहान का कहना है कि गंदगी और खराब रास्तों की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि फतेहगंज पश्चिमी को इस बदहाली से बाहर निकाला जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अनुपालन में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Sun Jun 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रदेश में बढ़ती हुई गर्मी के प्रकोप को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में 3 जून से 15 जून तक अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के उप नियंत्रक,चीफ वार्डन एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement