
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, इलाके के एक गांव में विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है।शिकायत करने पर जब पति ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।तब विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोप ससुर किस्मत अली और पति सोहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी स्थानीय थाना के एक गांव निवासी सोहिल के साथ करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी।विवाहिता ने बताया उसका पति नशेड़ी है।मजदूरी करके जो धन लाता उससे शराब पी लेता है।उसका ससुर निकाह के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता है।21 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी।आरोप है।उसके ससुर ने उसे दबोच लिया।दुष्कर्म करने का प्रयास किया।चीखने की आवाज सुनकर सास के आने पर छोड़कर घर से बाहर चला गया।सास ने बदनामी का भय दिखाकर शांत कर दिया।शाम को मजदूरी से लौटे पति से शिकायत करने पर पति ने उल्टा उसके साथ मारपीट की।बोला घर में रहना है। ससुर जो कह रहे वही कर।दो दिन तक उन्होंने घर से नहीं निकलने दिया।किसी तरह से घर से निकलकर विवाहिता ने थाना पहुंचकर ससुर,पति की करतूत पुलिस को सुनाई।पुलिस ने ससुर किस्मत अली और पति सोहिल के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।


