
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : इम्पैक्ट इंडिया पुरुस्कार 2026 के तत्वावधान में भारत की नम्बर वन स्वच्छ सिटी इंदौर के प्रीतम लाल दुआ सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बरेली नगर निगम के पार्षद एवं यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित हरिओम गौतम को इंपेक्ट इंडिया 2026 से पुरूस्कृत किया गया।
ये पुरुष्कार उन्हें क्रिकेट के हिंदी कमेंटरी के जनक सुशील दोषी ने अपने करकमलों से प्रदान किया ।
पुरुस्कार से अभिभूत पंडित हरिओम गौतम ने कहा 1980, 85 के दौरान गांव में जब एकाद रेडियो होते थे तब हम लोग हिंदी कमेंट्री सुनने के लिये सुशील दोषी जी की बारी का इंतजार करते थे , क्योंकि इंग्लिश कमेंट्री इतनी समझ नहीं आती थी , आज इंदौर की धरती पर आकर उस महान व्यक्तित्व के दर्शन करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ और उनके कर कमलों से पुरुस्कार प्राप्त कर में गौरवान्वित हूं ,इंदौर से हमें बहुत कुछ सीख कर जाना हैं वैसे बरेली मेयर उमेश गौतम भी इंदौर की तरह बरेली को चमकाने में लगे हैं।


