स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज का वात्सल्य वाटिका में हुआ अभिनंदन

स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज का वात्सल्य वाटिका में हुआ अभिनंदन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

धर्म सभा में 108 वें श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ हेतु 10 सदस्यीय कुरुक्षेत्र टीम गठित।

कुरुक्षेत्र,15 जून : श्री वैष्णव आश्रम ब्रह्मकुंड, वृंदावन धाम पीठाधीश्वर स्वामी भरतदासाचार्य जी महाराज का वीरवार सायं वात्सल्य वाटिका में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भरतदासाचार्य ने 1971 में 108 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का संकल्प लेकर पूरे भारतवर्ष में महायज्ञों का अनुष्ठान किया उसी श्रृंखला में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में भी 5 वर्ष पूर्व सन 2018 में 107 वां लक्ष्मीनारायण महायज्ञ किया गया था। अब अंतिम 108 वाँ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ नवंबर 2023 में श्री वृंदावन धाम में होने जा रहा है, उसी यज्ञ में सभी 107 नगरों (यज्ञ स्थलों) के नागरिकों को निमंत्रण देने एवं समस्त योजना की जानकारी देने हेतु स्वामी भरतदासाचार्य का आगमन हुआ। इसी संदर्भ में स्वामी हरिओमदास परिव्राजक के सान्निध्य में वात्सल्य वाटिका में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भरतदासाचार्य महाराज ने 108 यज्ञों के संबंध में पूरा विवरण एवं योजना विस्तारपूर्वक बताते हुए कुरुक्षेत्र नगर से कृष्ण कुमार मिश्र को सेवा प्रमुख नियुक्त किया करके उन्हें अपने नौ अन्य सहयोगियों के चयन का अधिकार दिया। यह 10 सेवकों की टीम इस अनुष्ठान में कुरुक्षेत्र से पहुंचने वाले नागरिकों के लिए सारा प्रबंध करेगी। सभा में स्वामी अनिरुद्ध, संत राजेंद्र सिंह,आचार्य नरेश कौशिक, प्रेम नारायण अवस्थी, सुरेश जोशी, राकेश मेहता, वीके गोस्वामी, दलबीर गोयत, सत्यवान मोर,सतवीर फौजी, जेपी शास्त्री, राजकुमार धीमान, रविंद्र कुमार,चन्द्रमौलि गौड़, ललित चावला, राजेश अरोड़ा, घनश्याम जोशी,विवेक भारद्वाज डब्बू, सतपाल शर्मा,डॉ विजय दत्त शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, दीपक शर्मा,एस पी कौशिक, रमेश कुमार सुखीजा, सचिन गाबा, पवन गुप्ता,ओम प्रकाश मित्तल,लखपत राय जिन्दल सहित विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी सदस्य शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर मंडल में 7 जून से 15 जून के बीच अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक सप्ताह का किया गया आयोजन

Thu Jun 15 , 2023
फिरोजपुर मंडल में 7 जून से 15 जून के बीच अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक सप्ताह का किया गया आयोजन फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= फिरोजपुर मंडल में दिनांक 7-15 जून, 2023 के बीच अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक सप्ताह मनाया गया। इस दौरान मंडल के 72 समपार फाटकों पर लगभग […]

You May Like

Breaking News

advertisement