भारत को जानो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर फिरोजपुर छावनी का बढ़ाया गौरव

भारत को जानो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर फिरोजपुर छावनी का बढ़ाया गौरव

फिरोजपुर 21 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

भारत विकास परिषद फिरोजपुर छावनी के प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा बताया गया की डीएवी कॉलेज अबोहर में भारत को जानो प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता भारत विकास परिषद पंजाब (दक्षिण )द्वारा ली गई। जिसमें दक्षिण पंजाब की भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं की कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की टीमों ने भाग लिया। वही इस प्रतिस्पर्धा में फिरोजपुर छावनी की तरफ से डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर पुर छावनी के यश सिंगला और अक्षिता ने कनिष्ठ वर्ग की तरफ से और यश एवं शिवम पांडे ने वरिष्ठ वर्ग की ओर से प्रतिनिधित्व किया। प्रतिस्पर्धा के दौरान मौके पर मौजूद प्रदीप कुमार, विशाल सिंगला ,और और प्रकल्प प्रभारी विनोद शर्मा ने इन विद्यार्थियों के अध्यापक मनजिंदर सिंह का धन्यवाद किया और बताया कि यह विद्यार्थी पिछले 2 महीने से अध्यापक मनजिंदर सिंह के निरीक्षण में जी जान से मेहनत कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ वर्ग ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और फिरोजपुर छावनी का नाम उज्जवल किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़ : <em>अवैध असलहा-कारतूस बिक्री व निर्माण करके सप्लाई करने में प्रकाश में आये काजी गनहाउस का 50 हजार रूपये इनाम घोषित संचालक गिरफ्तार</em>

Mon Nov 21 , 2022
संवाददाता राजकुमार जयसवाल थाना बिलरियागंजअवैध असलहा-कारतूस बिक्री व निर्माण करके सप्लाई करने में प्रकाश में आये काजी गनहाउस का 50 हजार रूपये इनाम घोषित संचालक गिरफ्तार संक्षिप्त विवरण-एटीएस उ0प्र0, लखनऊ की सहयोगी एजेन्सी से जनपदीय पुलिस को आसूचना प्राप्त हुई कि बिलारियागंज जनपद आजमगढ़ के दो व्यक्ति अपने अन्य साथियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement