उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

फिरोजपुर 15 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

देश के आदिवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धरोहर और उनके द्वारा राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान को याद करने के लिए पिछले वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने “धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए इस वर्ष भी 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा भी 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत, धरोहर और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आदिवासी स्वतंत्रा सेनानियों के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर फिरोजपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर जनजातीय गौरव गाथा एवं बिरसा मुंडा जी के बैनर लगाए गए तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जनजातीय गौरव गाथा का उद्घोषणा किया गया। जनजातीय गौरव गाथा पर आधारित ड्राइंग एवं पेंटिंग तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 रेलकर्मियों एवं रेलकर्मियों के 40 बच्चों ने भाग लिया।

मंडल चिकित्सालय, फिरोजपुर के सभागार में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। “आदिवासियों का भारतीय समाज में योगदान”, “आदिवासियों के प्रोत्साहन हेतु सरकारी हित परियोजनाओं” तथा “महान आदिवासी स्वतंत्रा सेनानी एवं आदिवासियों का भारतीय स्वतंत्रता में योगदान” विषयों रेलकर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही जनजातीय गौरव से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.पी. सिंह, श्री बलबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजीव बजाज, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुदीप सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अमित दहिया, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री अभिजीत गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मंडल के एससी-एसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री आरडी मीना तथा मंडल सचिव श्री सतीश कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>सियाराम ड्रामाटिक क्लब एवं दशहरा कमेटी फिरोजपुर की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में श्री रामायण जी का डाला गया भोग</em>

Tue Nov 15 , 2022
सियाराम ड्रामाटिक क्लब एवं दशहरा कमेटी फिरोजपुर की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में श्री रामायण जी का डाला गया भोग भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर की ओर से ईश्वर की स्तुति में गाए गए भजन सहयोगी सज्जनों का दुशाला ओढ़ कर और सर्टिफिकेट वितरण कार्य किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement