फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर कड़ाके की ठंड को देखते हुए चाय रस और बिस्कुट का लगाया गया लंगर:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड के बाहर कड़ाके की ठंड को देखते हुए चाय रस और बिस्कुट का लगाया गया लंगर:शैलेंद्र (बबला)

फिरोजपुर 05 जनवरी 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा, फिरोजपुर में एकलौती संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में खाना बांट रही है। अब इस संस्था ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए ट्रामा वार्ड के बाहर ही सुबह 6:30 बजे चाय रस और बिस्कुट का लंगर भी शुरू कर दिया है। श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि हमारी संस्था पिछले करीब 4 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को, दानी सज्जनों के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है। अब हमारी संस्था ने निर्णय लिया है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को चाय बिस्कुट भी देना चाहिए।

      श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ और विकास पासी वरिष्ठ समाज सेवकों ने बताया कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए अब इसमें सुबह के समय कड़ाके की ठंड को देखते हुए चाय रस और बिस्कुट को भी जोड़ दिया गया है और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा या चाय के लंगर में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है। दान देने वालों का हमारी संस्था पाई पाई का हिसाब रखती है और लंगर सेवा में दिया गया दान सिर्फ और सिर्फ लंगर में ही खर्च किया जाता है। इसलिए हमें सहयोग करने वाले सज्जनों की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर शैलेंद्र कुमार (बाबला) जिम्मी कक्कड़, विकास पासी, गौरीशंकर ,राहुल ओबरॉय इत्यादि ने चाय का लंगर बांटने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बी. वॉक करने वालों को सरकार ने दी बड़ी सौगात,तीन वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री के बराबर मिलेगी सरकारी नौकरियों में मान्यता

Thu Jan 5 , 2023
बी. वॉक करने वालों को सरकार ने दी बड़ी सौगात,तीन वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री के बराबर मिलेगी सरकारी नौकरियों में मान्यता। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा सरकार के इस फैसले से होगा उच्च स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा का विस्तार : श्री राज नेहरू।सरकार के मानव संसाधन […]

You May Like

advertisement